फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति परीक्षा में 11 विद्यार्थी सफल

विज्ञापन
15-कैथल। राष्ट्रीय छात्रवृति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए स्टाफ सदस्य। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय छात्रवृति परीक्षा में राजकीय स्कूल बाबा लदाना के आठ और बुढ़ाखेड़ा के दो विद्यार्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। इसमें उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिए जाते हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबा लदाना के कक्षा आठवीं के आठ विद्यार्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि 135 बच्चों ने यह परीक्षा दी थी। सफल विद्यार्थियों को मौलिक मुख्याध्यापक रमेश कुमार, भूगोल प्राध्यापक हरीश, कॉमर्स प्राध्यापिका सुषमा, अध्यापक राजीव, संतोष व रजनी ने भी बधाई दी।
विज्ञापन

उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़ाखेड़ा के आठवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की। इनमें नितिन और नेहा शामिल हैं। प्रधानाचार्य भीम सिंह शर्मा ने इन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र खुराना, ईश्वर ढांडा, राजीव मलिक, बंसी लाल, सारिका ढुल, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र पाल, ऋचा, लखविंदर सिंह व राजीव शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

छात्रा सोनिया ने स्कॉलरशिप की परीक्षा पास की
कलायत। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कौलेखां की छात्रा सोनिया ने एनएमएमएस (नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप) में अपना नाम दर्ज करवा सफलता हासिल की। अध्यापक नीरज शर्मा ने बताया कि परीक्षा को पास करने वाली कौलेखां की वह प्रथम छात्रा हैं। अब सोनिया को कक्षा नौंवीं से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण करने के दौरान प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये के हिसाब से चार वर्षों में 48 हजार रुपये स्कॉलरशिप के रूप में मिलेंगे। निवर्तमान सरपंच कर्मवीर सिंह ने छात्रा सोनिया को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीनिवास, शीला देवी, सुमन राणा, गुरनाम ङ्क्षसह, रमेश, ईश्वर, सतीश, जयप्रकाश, सुरेंद्र शर्मा, मोहन लाल, जगरूप व पायल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें