जवाहर नवोदय विद्यालय हरियाणा के जिला झज्जर के कलोई में कक्षा छठी में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। केवल वही छात्र/छात्राएं फार्म भर सकते हैं जो इस वर्ष 2013-14 झज्जर जिले में अध्ययनरत हाें।
प्राचार्य ओमवीर सिंह ने बताया कि आवेदन पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई, जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर, खंड शिक्षा अधिकारी साल्हावास, मातनहेल, बेरी, झज्जर व बहादुरगढ़ से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।
आवेदन खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचाने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। आवेदन पत्र पर अपना पूरा पता मोबाइल नंबर सहित अवश्य लिखे एवं अपना भरा हुआ आवेदन पत्र अपने खंड शिक्षा अधिकारी के पास जमा करवाना होगा।