फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट का पोस्टमार्टम: दुष्यंत चौटाला ने X पर लिखा- मैं सीखता जा रहा हूं.., लोग बोले- हरियाणा का भट्ठा न बैठाना

Wed, 21 Aug 2024 09:07 PM IST
अंकेश ठाकुर कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़।

सार

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के एक्स पर किए गए एक पोस्ट पर जनता ने खूब मजे लिए और अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं भी दीं। 
विज्ञापन
लोगों से बात करते पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार व प्रसार के लिए सोशल मीडिया बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। यही वजह है कि हर नेता सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं। नेता सोशल मीडिया से लोगों तक पहुंच बना रहे हैं। हालांकि कई बार नेताओं के पोस्ट का जनता पोस्टमार्टम भी कर देती है। पोस्ट पर जनता भी खूब भड़ास निकालती है। 

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ भी हुआ है। दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें जनता ने उनके खूब मजे लेते हुए अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। 



दरअसल जजपा का भाजपा के साथ गठबंधन में रहने के कारण लोगों दुष्यंत चौटाला की पोस्ट पर खूब भड़ास निकाल रहे हैं। दुष्यंत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं सीखता जा रहा हूं, बुजुर्गों से, गलतियों से और मुश्किलों से। इस पोस्ट के साथ दुष्यंत ने दो फोटो भी शेयर की है। इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने तीखी प्रक्रिया दी है। 
विज्ञापन


कृष्ण कुमार नाम के शख्स ने दुष्यंत चौटाला के पोस्ट पर कमेंट किया कि ट्रेनिंग के चक्कर में हरियाणा का भट्ठा न बैठा देना, जब सीख ले तब बताना। इसी तरह अमन वशिष्ठ नाम के एक्स हैंडल से लिखा कि भाई पांच साल लोकसभा सांसद, साढ़े चार साल हरियाणा प्रदेश में उपमुख्यमंत्री के पद पर रहने के बाद भी अगर नहीं सीख पाए तो भाई इब मेरे विचार से तो मुश्किल है।

विज्ञापन

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल भाजपा के साथ गठबंधन सरकार को लेकर दुष्यंत चौटाला और जजपा का विरोध ज्यादा दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस गठबंधन, किसान आंदोलन में जजपा के अनदेखी को लेकर काफी तंज कस रहे हैं। 

रामफल खटकड़ के नाम से एक्स हैंडल से लिखा कि भाई साहब इसी धनखेड़ी गांव ने आपको ट्रैक्टर पर बैठाकर पूरा सम्मान दिया था। गांव की चौपाल में आपकी माता श्री से प्रण दिलवाया था कि कुछ भी हो जाए बीजेपी में नहीं जाओगे, लेकिन आपने पूरे हलके  का विश्वास तोड़ा। बीरेंद्र ते तो पहला दुखी थे, आपने और कर दिए। वहीं, राहुल पंवर ने लिखा कि भाई जब पूरी तरह सीख जाओ तब बता देना, एक बार हरियाणा को बर्बाद कर चुके, इब तेरी बारी कोणी। वहीं दुष्यंत के कई समर्थक जजपा और दुष्यंत चौटाला जिंदाबाद भी लिख रहे हैं।

इसी तरह दुष्यंत ने एक्स हैंडल के एक अन्य पोस्ट पर लिखा कि चुनाव आएंगे, चुनाव जाएंगे, हमें हरियाणा के लिए सदा खड़े पाएंगे। इस पर सतेन्द्र राव ने लिखा कि किसान आंदोलन में जहां थे वहीं चले जाओ। पवन ने लिखा कि बीजेपी के चक्कर में चौटाला जी न इधर के बचे न उधर के। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें