फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद:कुरुक्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर निगरानी, गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में एकजुट हुए दलित समाज के लोग

Wed, 21 Aug 2024 02:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में सुरक्षा के लिए पीसीआर व चीता राइडरों को तैनात भी किया गया है। शहर के अंदर विभिन्न जगह पर नाकाबंदी की जाएगी। इसके अलावा पुलिस के जवान सादे लिबास में हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलित समाज की ओर से भारत बंद का आज ऐलान है, जिसके लिए समाज के लोग सैंकड़ों की संख्या में गुर रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में एकजुट होना शुरू हो गए हैं। जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी है।  जिला प्रशासन ने भी मामले को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इन मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस निरीक्षक और उप-पुलिस अधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा के लिए पीसीआर व चीता राइडरों को तैनात भी किया गया है। शहर के अंदर विभिन्न जगह पर नाकाबंदी की जाएगी। इसके अलावा पुलिस के जवान सादे लिबास में हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के मुताबिक किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। उधर संभावना जताई जा रही है कि समाज के लोग पहले मेन बाजार में दुकानें बंद करवाने के लिए जा सकते हैं जिसके बाद जिला सचिवालय भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


वहीं, जिलाधीश सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा से भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर व अन्य यूजर्स ने भारत बंद को लेकर पोस्ट की है, जो संवेदनशील है। इसे देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन

हिसार में भारत बंद के आह्वान को लेकर अनुसूचित जाति के संगठनों ने किया प्रदर्शन

अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद के आह्वान के तहत आज शहर में विभिन्न अनुसूचित जाति के संगठनों ने प्रदर्शन किया। हालांकि हिसार में कहीं भी बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला है। भारत बंद को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से पुलिस की 5 कंपनियां रिजर्व में रखी गई है।

इससे पहले सुबह 9 बजे गुरु रविदास महासभा, गुरु रविदास सभा व डॉ. बीआर आंबेडकर सभा के पदाधिकारी व सदस्य जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हुए। यहां से सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। मगर लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस बल में प्रदर्शन करने वालों को गेट पर ही रोक लिया।



इस पर प्रदर्शन करने वालों ने मांग की कि उपायुक्त यहां आकर उनका ज्ञापन ले। इस बात को लेकर संगठनों में आपसी मतभेद हो गया। इसी बीच एक संगठन के पदाधिकारी खुद ही ज्ञापन लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए। वहीं अन्य संगठन के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उपायुक्त उनका ज्ञापन यहां आकर नहीं लेते है तो वह रोड जाम कर देंगे। हालांकि एक संगठन के पदाधिकारी इस दौरान उपायुक्त को ज्ञापन देकर लौट आए। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी भी चले गए।

उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 5 कंपनियां रिजर्व में रखीं हैं। ये कंपनियां सिटी थाना व पुलिस लाइन में तैनात की गई हैं। इसके अलावा शहर में जगह-जगह पुलिस कर्मचारी पर भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें