फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। निडानी गांव में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अन्नू उर्फ जगत (32) जींद के नागरिक अस्पताल में वीटा बूथ चलाता था। बूथ पर ही काम करने वाले निडानी गांव निवासी कुल्लु की शादी में शामिल होकर सोमवार रात को वह अपने साले सिंधवीखेड़ा गांव निवासी सुनील (30) व दो अन्य युवकों के साथ लौट रहा था। रास्ते में दूसरे वाहन की लाइट पड़ने के कारण इनकी कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। अन्नू उर्फ जगत मूल रूप से भिवानी जिले के धनाना गांव निवासी था और पिछले लंबे समय से जींद के नागरिक अस्पताल में वीटा का बूथ चला रहा था। अन्नू उर्फ जगत, उसका साला सुनील, रामकेश और एक अन्य कार में सवार होकर निडानी गांव में शादी समारोह से वापस आ रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें अन्नू व उसके साले सुनील की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
इकलौता बेटा था सुनील
नागरिक अस्पताल में वीटा बूथ चला रहे अन्नू का साला सिंधवी खेड़ा गांव निवासी सुनील अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। शाम को वह घर पर वापस आने की बात कहकर गए थे। जब अन्नू ने दोस्तों का फोन उठाना बंद किया तो उनको शक हुआ। इसके बाद वह बार बार फोन करते रहे, लेकिन 15 मिनट बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने फोन पर उनके साथ हुई दुर्घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें