जींद। रेलवे विभाग धीरे-धीरे कैशलेस सुविधा की ओर अग्रसर हो रहा है। इसी क्रम में रेलवे जंक्शन पर लगी ऑटोमेटिक वेंडिग मशीन पर अब क्यूआर कोड लगाया गया है। इससे अब यात्री गूगल पे व फोन पे के माध्यम से भी टिकटों का ऑनलाइन ही भुगतान कर सकेंगे।
जंक्शन पर अब यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए अब अपने साथ कैश लेकर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और खुले रुपयों का चक्कर भी नहीं रहेगा। पहले काउंटर से यात्रियों को टिकट लेनी पड़ती थी। यात्रियों की भीड़ ज्यादा होती थी तो टिकट लेने में ज्यादा समय लग जाता था। इससे कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती थी। इसके चलते यात्रियों को निर्धारित स्थान पर जाने के लिए कई बार अगली ट्रेन का इंतजार करना पड़ता था या फिर यात्रियों को बसों में सफ र करना पड़ता था, जिससे यात्रियों के समय व धन दोनों की बर्बादी होती थी। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे जंक्शन परिसर में काउंटर से पास ही ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई थी। इस मशीन पर एक कर्मचारी को भी तैनात किया गया है, जो यात्रियों से निर्धारित स्थान पूछकर मशीन से टिकट निकालकर देता है। काउंटर के साथ-साथ यात्री कर्मचारी को बताकर टिकट वेंडिंग मशीन से भी टिकट निकलवा सकते हैं। वहीं खुले रुपयों को लेकर कई बार झगड़ा होने की संभावना रहती है, लेेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि यात्री गूगल पे या फ ोन पे के माध्यम से टिकट की राशि का भुगतान कर सकेंगे।
डेबिट कार्ड से भी कर सकते हैं भुगतान
यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट वेंडिंग मशीन को अपडेट किया गया है। अब यात्री टिकट वेंडिंग मशीन में लगे क्यूआर बार कोड से ऑनलाइन भी राशि का भुगतान कर सकेंगे। इससे यात्रियों को काफ ी फ ायदा होगा। अब यात्रियों टिकट खरीदने के लिए को कैश साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
-- जयप्रकाश स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन।