फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जींद, नरवाना व सफीदों की बागडोर महिलाओं के हाथों में

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आखिरकार 19 दिन बाद वह दिन आ ही गया जब नगर परिषद जींद, नगर परिषद नरवाना तथा श्नगर पालिका सफीदों की बागडोर महिलाओं के हाथों में सौंप दी जाएगी। वहीं उचाना नगर पालिका चेयरमैन का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को होगा। पिछले वर्ष 22 जून को तत्कालीन प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। उसके बाद से नगर परिषद व नगर पालिकाओं पर प्रशासक की नियुक्ति हो गई थी। अब फिर एक वर्ष बाद प्रशासक को हटाकर इनकी बागडोर चुने हुए प्रतिनिधियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

जींद में शपथ ग्रहण समारोह डीआरडीए हाल में होगा। यहां पर सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा मौजूद रहे हैं। जींद से नगर परिषद के लिए 22 जून को डॉ. अनुराधा सैनी चेयरपर्सन चुनी गई थी। अभी तक उन्होंने शपथ नहीं ली थी। इसलिए अब सोमवार को वह चेयरपर्सन की शपथ लेंगी। इसके अलावा उनके साथ शहर के सभी 31 वार्डों से चुने गए पार्षद भी शपथ लेंगे। वहीं सफीदों में अनीता रानी नगर पालिका चेयरपर्सन निर्वाचित हुई हैं। उनको व उनके साथ 17 चुने हुए पार्षदों को भी शपथ दिलाई जाएगी। नरवाना में मुकेश रानी नगर परिषद चेयरपर्सन चुनी गई हैं। मुकेश रानी व उनकी टीम के 23 पार्षद आर्य स्कूल में सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। जींद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी तो पहले से ही भाजपा की उम्मीदवार थी। वहीं सफीदों की चेयरपर्सन अनीता रानी को भी भाजपा ने अब अपने पाले में कर लिया है। नरवाना की चेयरपर्सन मुकेश रानी का परिवार इनेलो से संबंधित रहा है। इसलिए जींद व सफीदों दोनों जगह सांसद रमेश कौशिक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
15 दिन में नगर परिषद व नगर पालिका की सदन की होगी बैठक
शपथ ग्रहण समारोह के 15 दिन में नगर परिषद व नगर पालिका की सदन की बैठक होगी। इस बैठक में विकास कार्यों का एजेंडा तैयार किया जाएगा। नगर परिषद द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों में पहले काफी देर हो चुकी है। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली अमृत योजना दो साल देरी से चल रही है, इसके बावजूद इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा चार महीने पहले प्रदेश सरकार द्वारा जींद नगर परिषद के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया गया था, जिस पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। इसलिए शपथ ग्रहण समारोह के बाद इन विकास कार्यों में तेजी आएगी। वहीं सफीदों में भी सीवरेज की समस्या, सड़कों की दयनीय हालत से लोग परेशान हैं। कई कॉलोनियों की गलियों का निर्माण होना है। इसके अलावा सफीदों में अतिक्रमण का मामला भी काफी उलझा हुआ है। नरवाना में सबसे बड़ी समस्या बरसाती पानी की निकासी की है। इसका समाधान किसी भी हालत में नहीं हो रहा। नरवाना में जरा सी बरसात के बाद सड़कों और गलियों में पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन

उचाना में कल होगा शपथ ग्रहण समारोह
उचाना नगर पालिका में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को होगा। एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने बताया कि मंगलवार को नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन विकास उर्फ काला को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें