जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने दो वर्षीय बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह साथ में सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये लेकर गई है। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि एक अगस्त की सुबह वह काम पर गया हुआ था। उनके पिता का फोन आया कि घर पर बहू और पौत्र नहीं हैं। उसने घर जाकर देखा तो उनकी पत्नी और बेटा नहीं थे। जांच करने घर का सामान चेक किया तो 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण नहीं मिले। उसने आरोप लगाया कि नकदी और सोने-चांदी के आभूषण उनकी पत्नी ही लेकर गई है। सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद