फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपाल करने के आरोप महिला और उसकी मां गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भपात करवाने के आरोप मेें पुलिस ने आशा वर्कर व गर्भपात करवाने वाली महिला को काबू किया है। इस मामले में 13 जुलाई को अलेवा थाना में अलेवा निवासी सोनिया व स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत उसकी मां आशा वर्कर बिमला के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

अलेवा पुलिस को 13 जुलाई को एक शिकायत देते हुए कंडेला गांव निवासी मेवा सिंह ने अपनी पुत्रवधू का गर्भपात करवाने का आरोप लगाया था। इस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 जून को तीन सदस्यों की जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच कमेटी ने पाया कि सोनिया 17 जून को 23 सप्ताह तीन दिन की गर्भवती थी। वहीं जांच में बिमला व सोनिया ने बयान दिया कि घर की सीढ़ियों से गिरने के कारण सोनिया का गर्भपात हुआ, परंतु उसी दिन ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स नीलम व वार्ड सर्वेंट अलजीना ने जांच कमेटी को बताया कि गर्भपात पहले ही हो चुका था। ऐसे में जांच कमेटी ने माना कि गर्भपात को बिमला व सोनिया द्वारा मिलकर साजिश के तहत करवाया गया है। डीएसपी जितेंद्र कुमार के अनुसार इस मामले में गर्भपात करवाने वाली महिला सोनिया तथा उसकी मां बिमला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें