फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने तांत्रिक और उसके साथियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला ने उसकी ससुराल में आने वाले एक तांत्रिक व उसके छह साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी भिवानी जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट शुरू कर दी। उसका आरोप है कि इस दौरान उसकी ससुराल में आने वाले एक तांत्रिक जिसका नाम सोमबीर उर्फ कालू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर छह अन्य युवकों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, सास व ससुर और तांत्रिक सोमबीर उर्फ काला व छह अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें