सीआईए स्टाफ नरवाना ने कालवन गांव निवासी राकेश को एक किलोग्राम अफीम के साथ काबू किया है। आरोपी कैंटर चलाता है और मध्यप्रदेश से अफीम लेकर आया था। यह अफीम ढाबों पर सप्लाई करने की योजना थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर लिया। आरोपी की पहचान कालवन निवासी राकेश के रूप में हुई है। पकड़ी गई अफीम की कीमत दो लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।
सीआईए स्टाफ प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कालवन गांव निवासी एक व्यक्ति अफीम बेचने का धंधा करता है। वह अफीम बेचने के लिए कालवन से गांव धमतान के रास्ते से नरवाना आने वाला है। इस पर टीम ने नरवाना के सरकारी स्कूल के पास नाका लगाकर जांच शुरू की। तभी एक व्यक्ति की कार से आया। तलाशी पर उसके पास एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। अदालत ने आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान पुलिस पता लगाएगी कि आरोपी कहां से अफीम लाया है और कितने दिन से यह काम कर रहा है।