फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले किसानों को किया सम्मानित, 22 देशों से आया जल महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर चढ़ाया

Sun, 19 Dec 2021 07:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद की शिव कॉलोनी स्थित भाकियू कार्यालय में सम्मान समारोह हुआ। 22 देशों से आए जल को मटकी में डालकर महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर चढ़ाया गया।
विज्ञापन
22 देशों से आए जल की मटकी को भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रत्नमान को सौंपते हुए किसान।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक वर्ष तक कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की समाप्ति के बाद रविवार को हरियाणा के जींद में शिव कॉलोनी स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


इसमें आंदोलन के दौरान 22 देशों से आए जल को मटकी में डालकर महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर चढ़ाया गया। किसानों ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में एक वर्ष तक चले आंदोलन को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने के निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें ः दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या: ताऊ के लड़के की तेरहवीं की क्रिया छोड़ दुकान पर जाकर निगल लिया जहरीला पदार्थ 
विज्ञापन


रविवार को भाकियू कार्यालय में सम्मान समारोह किया गया और किसानों की जीत की खुशी में किसान नेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने भाकियू के जिला व राज्य स्तर के नेताओं को माला पहनाकर व चद्दर भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भाकियू के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल ने 22 देशों से आए जल को सभी बॉर्डरों से मटकी में एकत्रित किया और इस मटकी को कार्यालय में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर चढ़ाकर पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन

किसान नेता सुरेश कोथ को सम्मानित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बीबीपुर गांव में भी हुआ सम्मान समारोह

किसान आंदोलन में एक वर्ष तक अग्रणी भूमिका निभाने वाले किसान नेताओं को सम्मानित करने के लिए बीबीपुर गांव में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें किसान आंदोलन के दौरान जेल में जाने वाले किसान नेताओं को हरियाणा की शान पगड़ी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसमें भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कोथ, आजाद पालवां, कैप्टन रणधीर चहल, डॉ. दलबीर बीबीपूर को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें