फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आने से किया था मना, इसी रंजिश में देवर ने की भाभी की हत्या

विज्ञापन
महिला के घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
अलेवा (जींद)। बिघाना गांव में देवर ने वीरवार रात को दो बजे तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी। महिला की चीख सुनी तो उसका बेटा दौड़कर मौके पर आया, तब उसका चाचा वहां भाग रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची और शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर उसके चाचा सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि गांव बिघाना निवासी होशियारी (50) के पति की चार वर्ष पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके तीन बेटे हैं। बड़ा लड़का शादीशुदा है, जो हिमाचल में काम करता है। वीरवार रात को होशियारी देवी, उसका छोटा बेटा मनदीप और प्रदीप घर पर ही थे। तीनों खाना खाकर सो गए। रात को लगभग दो बजे प्रदीप ने अपनी मां के चीखने की आवाज सुनी। वह ऊपर वाले कमरे में सो रहा था, जब वह अपनी मां की चीख सुनकर नीचे आया तो उसका चाचा हाथ में तेजधार हथियार लेकर भागता दिखाई दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। महिला के बेटे प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता की मौत के बाद उसका चाचा सुरेश बदनीयती से उनके घर में घुस आता था। उन्होंने चाचा को घर आने से मना किया हुआ था। इसी कारण उनकी एक-दो बार आपस में लड़ाई भी हो चुकी थी। इसी रंजिश में सुरेश ने उसकी मां होशियारी की हत्या की है। पुलिस ने सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें