डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार अब कोई भी व्यक्ति वोटर हेल्प लाइन एप को अपने मोबाईल फ ोन में डाउनलोड कर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के संबंध में, चुनाव व अपने वोट कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह वोटर हेल्पलाइन एप मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, पहले से दर्ज नाम में शुद्धि करवाने व अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने के लिए काम करेगी। पात्र व्यक्ति इस एप पर
ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा www.nysp.in पर भी यह सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप को अपने एंडरॉयड फ ोन में इंस्टॉल करके अपनी आईडी जनरेट कर सकते हैं। इसके उपरांत पहले से दर्ज अपनी आईडी ओपन करके मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए फ ार्म-छह, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-सात, सूची में अपना विवरण ठीक करवाने के लिए फ ार्म आठ क का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार एनवीएसपी डॉट इन तथा ईईपीआईसी पर भी अपनी आईडी जनरेट कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसको निर्वाचन आयोग द्वारा ई रिकॉर्ड के रूप में मान्य किया गया है।