फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश का सरकार पर गंभीर आरोप: BJP को लगा कि यह मेडल देश का नहीं, विनेश का है, इसलिए मदद नहीं की

Sun, 08 Sep 2024 10:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

विनेश ने कहा कि 100 ग्राम वजन मामले में कानूनी विकल्प होकर भी किसी की मदद नहीं मिली। राजनीति में आने के बाद पहली बार विनेश फोगाट खुलकर बोलीं हैं। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार अपनी ससुराल गांव खेड़ा बख्ता पहुंची विनेश फोगाट खुलकर बोलीं। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनके पास कानूनी विकल्प था, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

विज्ञापन


विनेश फोगाट ने कहा कि पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम बढ़ने के कारण वह मेडल से चूक गई थीं। मेडल को लेकर उनके पास कानूनी विकल्प था। यह बात उनकी एक भारतीय खिलाड़ी दोस्त ने बताई थी, लेकिन भारतीय डेलिगेशन ने ऐसी कोई बात उसे नहीं बताई। भाजपा ने इसे अहम का सवाल बना लिया।

भाजपा को लगता था कि यह मेडल देश का नहीं, विनेश का है, इसलिए उसकी कोई मदद नहीं की। राजनीति में आने के लिए किसी ने कोई दबाव नहीं डाला। यह मेरे परिवार का निर्णय था। मेरे पास राजनीति के सिवाय और कोई विकल्प नहीं बचा था। सभी ने यह निर्णय पूरी तरह से सोच-समझकर लिया। कांग्रेस ने बुरे वक्त में मेरा साथ दिया। यदि भाजपा के लोग साथ देते तो शायद आज राजनीति में नहीं आना पड़ता और खेल जारी रखती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें