फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद जुलाना पहुंची विनेश फोगाट, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Sun, 08 Sep 2024 01:49 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)

सार

जींद के हलके जुलाना से पहलवान विनेश के नाम की घोषणा के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र में विनेश फोगाट की लोकप्रियता पार्टी को जीत दिलाने में मदद करेगी। प्रत्याशी घोषित होने के बाद विनेश फोगाट जुलाना में विभिन्न गांवों का दौरा करेंगी।

विज्ञापन
पहलवान विनेश फोगाट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को कांग्रेस ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी बनने के बाद विनेश रविवार को जुलाना पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विनेश फोगाट ने जुलाना में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए जनता से सीधा संवाद किया और कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन मांगा।

विज्ञापन

 



विनेश फोगाट ने अपने संबोधन में कहा कि यह जो लोग हैं, वह दर्शक नहीं मेरे अपने हैं। इनके आशीर्वाद से कुश्ती में जीत हैं। अब एक नई जिंदगी की जंग है, इनके आशीर्वाद से इसमें भी पार निकलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग ही हमें सड़क पर बैठाने वाले हैं। 

विज्ञापन


 बृजभूषण के बारे में कहा कि बृजभूषण कोई देश नहीं है। मेरे साथ मेरे अपने खड़े हैं। वही मेटर करते हैं, बृजभूषण कोई मेटर नहीं करता। यह जंग भी मेरे साथ खड़े लोगों के आशीर्वाद से जीत जाएंगे। विनेश ने कहा कि मेडल का दुख तो उसी दिन कम हो गया था, जब एयरपोर्ट से बाहर निकली थी और देशवासियों ने जो प्यार दिया था, वह दुख दूर हो गया था।
विज्ञापन


राजनीति को मुश्किल होने के सवाल पर विनेश ने कहा कि वह अब 30 साल की हो गई हैं। आज तक मुश्किलों का ही सामना किया है। मुद्दों पर बोलते हुए विनेश ने कहा कि मुद्दे तो बहुत सारे हैं। अब बैठकर बात करूंगी, सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।



भारतीय पहलवान विनेश फोगट के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि विनेश फोगट को कांग्रेस से टिकट दिया गया है। राहुल गांधी ने देश के खिलाड़ियों का सम्मान किया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें