फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा टीकाकरण दिवस पर लक्ष्य से ज्यादा लोगों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
तीन दिवसीय मेगा टीकाकरण के तहत स्वास्थ्य विभाग ने टीका लगाने के लक्ष्य से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई। विभाग ने 66869 लोगों को टारगेट से अधिक वैक्सीन लगाई। तीन दिन में 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि बुधवार को 24557 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने दूसरी तथा एक फ्रंट लाइन वर्कर ने दूसरी डोज लगवाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 13632 लोगों ने पहली तथा 2513 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 4061 लोगों ने पहली तथा 1235 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2168 लोगों ने पहली तथा 946 ने दूसरी डोज लगवाई। इसी प्रकार मंगलवार को 13790 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। मेगा वैक्सीनेशन दिवस के पहले दिन सोमवार को सबसे अधिक 28552 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। अब तक जिले के 509702 लोगों को पहली तथा 146081 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। डॉ. नवनीत ने बताया कि दीपावली तक जिले के सभी लोगों को पहली डोज पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को भी अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैक्सीन लगवानी चाहिए। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद व्यक्ति सुरक्षित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें