फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने महापंचायत की तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन
जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में मौजूद किसान नेता। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शहर की जाट धर्मशाला में 16 नवंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर रविवार को जाट धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, सुरेश कौथ व फूलसिंह श्योकंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसमें रतन मान ने कहा कि 16 नवंबर को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाएं बनाने के लिए जिम्मेदारी दी है। इसमें 20 संगठनों के डेलीगेट शामिल होंगे। इसमें प्रत्येक संगठन से 100 प्रतिनिधि लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। किसान नेताओं ने बताया कि 26 नवंबर को दिल्ली आंदोलन में संख्या बढ़ाने और 24 नवंबर को अंबाला जिले के मोहड़ा से दिल्ली में अमर ज्योति तक निकाली जाने वाली पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भी आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के गठन के बाद प्रदेश में पहली बार इस तरह के अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें