फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की बस ने पौने दो साल की बच्ची को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर गांव में घर के बाहर खेल रही पौने दो वर्षीय बच्ची रिद्धी की स्कूल की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने घायल बच्ची को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दिए बयान में मृतक रिद्धी के पिता जितेंद्र ने बताया कि गांव में सड़क के साथ लगता ही उसका मकान है। शनिवार सुबह उसकी पौने दो वर्षीय बेटी रिद्धी घर से खेलते हुए सड़क पर आ गई। इस दौरान सड़क से एक तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रही स्कूल बस ने उसकी बेटी को टक्कर मार दी। इसमें उसकी बेटी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर अज्ञात स्कूल बस का चालक मौके से फरार हो गया। जहां से वह अपनी बेटी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गया तो चिकित्कों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि लापरवाही से बस को चलाकर पौने दो वर्षीय को टक्कर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में निजी स्कूल की बस का पता चल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें