फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो नए मरीज मिले, गुरुग्राम से मिली रिपोर्ट

विज्ञापन
लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करती स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में डेंगू के मामले कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय गुरुग्राम से दो लोगों में डेंगू की पुष्टि की सूचना मिली। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मामले 516 तक पहुंच गए हैं। वहीं नागरिक अस्पताल से दो दिन से कोई डेंगू रिपोर्ट जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय गुरुग्राम से दो लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। इनमें एक व्यक्ति नरवाना और दूसरा खातला का रहने वाला है। नागरिक अस्पताल में फिलहाल सात मरीज दाखिल हैं। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में डेंगू के केसों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए लोगों को बहुत ही एहतियात बरतने होंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को भी शहर की कई कॉलोनियों में जाकर बुखार पीड़ितों के रक्त के नमूने लिए। इसके अलावा लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करते हुए बचाव के उपाय भी बताए। जिले में इस वर्ष डेंगू के 516 केस मिल चुके हैं। इस बार डेंगू ने काफी सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह से सतर्क हैं तथा दिन-रात डेंगू की रोकथाम के लिए कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें