जुलाना में बारिश के कारण गिरा संजय का मकान। संवाद
- फोटो : Jind
मंगलवार की रात में हुई तेज बारिश की वजह से गांव करसोला और जुलाना कस्बे के वार्ड 12 में दो मकानों की छत गिर गईं। घर की छत गिरने से दो परिवार बेघर हो गए। परिजनों की मांग है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए।
करसोला निवासी धर्मबीर ने बताया कि बारिश की वजह से उनके मकान की छत गिर गई। उस समय परिवार के पांच सदस्य घर के अंदर थे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। धर्मबीर ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन करता है। मकान की छत गिरने से उसका परिवार रोड पर आ गया है। परिजनों ने मांग की कि उनका मकान बनवाया जाए। वहीं दूसरी ओर जुलाना के वार्ड 12 निवासी संजय का मकान भी बारिश की वजह से गिर गया। उस समय घर में कोई नहीं था।