फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 दिन के बाद एक साथ मिले दो कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 30 जून के बाद पहली बार एक साथ दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जुलाई व अब तक अगस्त महीने में कभी भी एक साथ दो संक्रमित नहीं मिले थे। 30 जुलाई को 4 लोगों को संक्रमित पाया गया था। इसके बाद जुलाई महीने में 17 तथा अगस्त महीने में अब तक आठ पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जिले में इस समय दो एक्टिव केस बचे हैं।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 1410 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से दो लोगों को संक्रमित पाया गया है। अब तक जिले के 21197 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि इनमें से 20659 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना की वजह से जिले के 536 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय दो एक्टिव केस मिले हैं। एक साथ दो कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
एक साथ दो कोरोना संक्रमितों का मिलना काफी गंभीर मामला है। सभी चिकित्सकों को सतर्क कर दिया गया है। रविवार को छुट्टी व रक्षाबंधन होने के कारण केवल 118 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सोमवार से सैंपलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कोरोना वार्ड की पूरी तरह से जांच करके उसे तैयार किया जाएगा। इसमें जो-जो कमियां होंगी उनको दूर किया जाएगा। लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए और हर समय मास्क लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें