फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में खाली पड़ी सीटों के चलते उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर से पोर्टल खोला है। इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए नौ दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और दस दिसंबर तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। आवेदन के बाद फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे।
विज्ञापन

यूजी कोर्स में दाखिले के लिए अगस्त में दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस दौरान दो बार मेरिट लिस्ट व फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए गए, लेकिन फिर भी ज्यादातर कॉलेजों में यूजी कोर्स में सीटें खाली बची हुई हैं। दाखिला प्रक्रिया चार महीने तक चलने के बाद भी विभिन्न कॉलेजों में सीटें खाली हैं। जिलेभर के 17 कॉलेजों में साढ़े दस हजार सीटें यूजी कोर्स में थी। वहीं इस बार कोरोना संक्रमण के चलते जिलेभर के सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के साढ़े 17 हजार विद्यार्थी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास हुए थे। ऐसे में जब कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई तो आवेदन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा काफी संख्या में आवेदन किए गए थे। इसके चलते इस बार मेरिट लिस्ट भी ज्यादा रही थी।
इतने आए थे आवेदन
जींद स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों में साढ़े आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। राजकीय पीजी कॉलेज में बीए संकाय में 500 सीटों पर 6555, बीकॉम संकाय में 280 सीटों पर 444, बीएससी नॉन मेडिकल में 300 सीटों पर 660, बीएससी मेडिकल संकाय में 150 सीटों पर 280, बीसीए में 60 सीटों पर 326, बीए इंग्लिश ऑनर्स में 139, बीए ज्योग्राफी ऑनर्स में 167 आवेदन आए थे। राजकीय महिला कॉलेज में विभिन्न संकायों में 3688 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में बीए संकाय में 400 सीटों पर 2644, बीए इंग्लिश ऑनर्स में 40 सीट पर 62, बीए ज्योग्राफी ऑनर्स में 40 सीट पर 93, बीकॉम संकाय में 200 सीटों पर 217, बीकॉम ऑनर्स में 40 सीटों पर 58, बीएससी मेडिकल में 60 सीटों पर 193, बीएससी नॉन मेडिकल में 160 सीटों पर 333, बीसीए संकाय में 60 सीटों पर 88 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। अब राजकीय महिला कॉलेज में बीए इंग्लिश ऑनर्स में एक, बीएसी मेडिकल संकाय में एक, बीसीए में छह, बीकॉम ऑनर्स में आठ, बीकॉम में 32 और बीएससी नॉन मेडिकल में 44 सीट बची हुई हैं। वहीं राजकीय पीजी कॉलेज में बीकॉम संकाय में सात, बीएससी मेडिकल संकाय में 55 और बीएससी नॉन मेडिकल संकाय में 53 सीट खाली बची हुई हैं।
विज्ञापन

वर्जन
स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर से पोर्टल खोला है। राजकीय पीजी कॉलेज में बीकॉम, बीएससी मेडिकल संकाय और बीएससी नॉन मेडिकल संकाय में सीट खाली बची हुई हैं। जो विद्यार्थी इन संकायों में दाखिला लेना चाहते हैं, वह नौ दिसंबर तक आवेदन सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे।
विज्ञापन

- शीला दहिया, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें