फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के कारिंदे से मारपीट कर पिस्तौल के बल पर लूटे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव कंडेला स्थित एक शराब ठेके से तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बदमाश जाते समय ठेके पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस के काफी प्रयासों के बावजूद लुटेरे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने कारिंदे की शिकायत पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहचब निवासी अरविंद ने कहा कि वह गांव कंडेला स्थित शराब के ठेके पर काम करता है। मंगलवार रात को लगभग सवा नौ बजे एक बाइक पर तीन युवक आए। इनमें से दो युवक ठेके की तरफ आ गए जबकि तीसरा बाइक पर बैठा रहा और उसने ठेके की तरफ पिस्तौल से फायर कर दिया। इसमें गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की तथा शराब ठेके के गल्ले में रखी एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। आरोपी शराब ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। इसके बाद अरविंद ने इसकी सूचना शराब ठेका मालिक व पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना एएसआई समरजीत मौके पर पहुंचे और आसपास थानों की पुलिस को अलर्ट किया। पुलिस ने ठेके के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। इस फुटेज में कोई आरोपी दिखाई नहीं दिया। समरजीत ने बताया कि पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----------------
बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटी दो हजार की नकदी व बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। गांव रामकली के पास मंगलवार शाम को लगभग साढ़े सात बजे एक युवक से दो अज्ञात युवकों ने पिस्तौल के बल पर दो हजार रुपये की नकदी, बाइक व अन्य कागजात लूट लिए। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। पुलिस ने युवक की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव ढिगाना निवासी 28 वर्षीय सुनील ने बताया कि वह रोहतक में एक कंपनी में काम करता है। मंगलवार शाम को वह घर जा रहा था। साढ़े सात बजे जब वह रामकली गांव के पास पहुंचा तो दो बाइक सवारों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर पर्स से दो हजार रुपये की नकदी, बाइक, मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व क्रेडिट कार्ड लूट लिया। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। वह किसी तरह घर पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
----------
मारपीट और दो लाख रुपये की चोरी करने के आरोप में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। शहर थाना पुलिस ने मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व देसी कट्टे से वार कर दो लाख रुपयेे चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में नरवाना निवासी सुरेंद्र ने कहा कि चार दिसंबर को वह उसके ताऊ के लड़के सुखविरेंद्र व रामनिवास के साथ फरैण चौक स्थित सुखविरेंद्र की दुकान पर बैठा था। रात लगभग आठ बजे मोर पत्ती निवासी मीत्तू उर्फ भूरिया, रोबिन व झील निवासी राहुल ने दुकान में घुसकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान शोर मचाए जाने पर तीनों बदमाश भाग गए और जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और दुकान में रखी दो लाख रुपये चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजीव सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के नाम दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
--------------
ट्रक चालक से मारपीट कर छीने नकदी और अन्य सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नरवाना सदर थाना क्षेत्र के बेलरखां गांव के पास ट्रक चालक झज्जर जिले के रोहद गांव निवासी श्रीभगवान से 22 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान छीन लिया। पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि श्रीभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मंगलवार रात को वह अपने गांव से ट्रक में स्क्रेप का सामान भर कर लुधियाना जा रहा था। रात करीब दस बजे बेलरखां गांव के उसके ट्रक के आगे एक कार आकर रुकी। इसमें दो व्यक्ति सवार थे। इन लोगों ने उसे ट्रक से नीचे उतार लिया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर चार युवक और यहां पहुंच गए। इन सभी छह लोगों ने उसके साथ मारपीट की और 22 हजार रुपये नकदी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें