फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई का बदला लेने के लिए दिया था दोहरे हत्याकांड को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। काकड़ौद गांव के खेतों में नौ दिन पहले किसान नसीब और जोगेंद्र की हत्या से पुलिस ने पर्दा हटा दिया है। दोहरे हत्याकांड को अंजाम खेत के पड़ोसी गांव काकड़ौद निवासी संदीप ने हथौड़ा व कस्सी से वार कर पुरानी रंजिश ने दिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि नाली के पानी के विवाद को लेकर नसीब ने कई बार उसकी पिटाई की थी। इसी का बदला लेने के लिए हत्या की।
विज्ञापन

संदीप ने खुलासा किया कि नसीब से चार माह पहले खेत से निकलने वाली पानी की नाली को लेकर झगड़ा हो गया था। इसको लेकर नसीब ने उसकी कई बार पिटाई की थी। इसके कारण वह नसीब से रंजिश रखे हुए था। 13 अप्रैल रात को नसीब व जोगेंद्र खेत में बने कमरे के बाहर कूलर लगाकर सो रहे थे। देर रात को उसके खेत में रखे हथौड़े व कस्सी को लेकर पहुंचा। जहां पर उसने जोगेंद्र के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जबकि नसीब की गर्दन पर कस्सी से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देकर वापस घर चला गया। जहां पर किसान जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन नसीब की सांसे चल रही थी और उसकी मौत हिसार के निजी अस्पताल में जाकर हुई। पुलिस ने जोगेंद्र के बेटे राहुल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस को पता चला कि नसीब का खेत के पड़ोसी संदीप से झगड़ा हुआ था। उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि शक के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ की तो संदीप ने हत्या को स्वीकार कर लिया है। शनिवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें