फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े से तंग आकर दंपती ने निगला जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

विज्ञापन
मीनू का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
घरेलू कलह के कारण गांव खेड़ा खेमावती में एक दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। महिला के बयान पर पुलिस ने उससे सास-ससुर समेत परिवार के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को गांव खेड़ा खेमावती निवासी मीनू (28) तथा उसकी पत्नी रूमा (25) ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर गए। दोनोें की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों को एक निजी अस्पताल में ले गए। दोनों की तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें रोहतक पीजीआई लेकर गए। पीजीआई में उपचार के दौरान रविवार सुबह मीनू की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी रूमा जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पुलिस ने रोहतक पीजीआई में मीनू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए अपने बयान में रूमा ने कहा कि 17 मई 2020 को उसकी शादी खेड़ा खेमावती निवासी मीनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी सास कृष्णा तथा ससुर प्रेम ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया था। कई बार दोनों उनकी पिटाई भी कर चुके हैं। उसके सास-ससुर ने उसके गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या की भी कोशिश की थी। इसी कारण उसने अपनी सास तथा ससुर के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी है। शुक्रवार को भी पुलिस ने उनको थाने में बुलाया था। थाने में उसके ससुर प्रेम, गांव निवासी महेंद्र, कालिया, रूलदा, विनोद, रणधीर व देवर बंटी आए थे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। शनिवार शाम को उसकी सास व ससुर ने घर आकर फिर दोनों से झगड़ा किया। सास-ससुर ने कहा कि उनका वह कुछ नहीं बिगड़वा सकते। रूमा ने कहा कि इससे आहत होकर दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन

ढाई वर्ष पहले हुई थी भाई की हत्या
मृतक मीनू के भाई की 7 फरवरी 2019 को हत्या कर दी गई थी। मीनू के भाई संजय का शव गांव के राजवाहे के पास मिला था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। उस समय पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की थी। बाद में विसरा जांच में साबित हुआ था कि संजय की हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। आज तक इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मीनू तथा उसकी पत्नी रूमा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसमें मीनू की मौत हो गई। जबकि रूमा पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है। रूमा के बयान के आधार पर उसकी सास कृष्णा, ससुर प्रेम, महेंद्र तथा रूलदा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कृष्ण खर्ब, सदर थाना प्रभारी, सफीदों।

गले पर पड़े रस्सी के निशान को दिखाई पीजीआई में उपचाराधीन रूमा। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें