फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी तालाब पर दस दिन बाद लगा तिरंगा

विज्ञापन
रानी तालाब पर लगाया गया नया तिरंगा। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। रानी तालाब पर 14 अगस्त को भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था, लेकिन पिछले करीब एक सप्ताह से यह उतार दिया गया था। इस पर सोशल मीडिया व व्यक्तिगत शिकायतों के आधार पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने जेई हवा सिंह को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। हालांकि नोटिस के बाद यहां तिरंगा लगा दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज उतरा होने पर सोशल मीडिया पर इसकी चोरी से लेकर अन्य तरह की बातें चलीं। हालांकि नगर परिषद के अधिकारियों का कहना था कि झंडा फट गया था और फटा हुआ झंडा फहराया नहीं जा सकता। ऐसे में इसे उतार दिया गया। इसके बावजूद यहां दोबारा तिरंगा न लगाने पर कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने जेई हवा सिंह को नोटिस देकर जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा है कि यदि झंडा फट गया था तो दूसरा झंडा लगाने में इतनी देर क्यों हुई। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जानी चाहिए थी। बहरहाल जेई द्वारा अभी तक जवाब नहीं दिया गया है, लेकिन झंडा लगा दिया गया है।
जींद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि हां, जेई हवा सिंह से जवाब मांगा है। यह कोई नोटिस नहीं, सामान्य कार्य है। भविष्य में इस प्रकार की ढील न हो, यही सुनिश्चित किया जा रहा है। फिलहाल तिरंगा लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें