फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: तूड़े से भरी ट्राली ने मारी आर्टिगा कार को टक्कर, ढाबा चलाने वाले तीन युवकों की मौत, देर रात हुआ हादसा

Mon, 06 Feb 2023 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

गांव रामराये निवासी परमेंद्र, रवि के साथ गांव रामराये बस अड्डे पर ढाबा चलाते थे। बीती रात परमेंद्र, रवि तथा उनके होटल पर कारीगर विश्वकर्मा कालोनी निवासी मोनू तीनों अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे।
 
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में टेंडरी मोड नाका के निकट रविवार रात तूडे़ से भरे ट्राले तथा अर्टिगा गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्राले को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गांव रामराये निवासी परमेंद्र, रवि के साथ गांव रामराये बस अड्डे पर ढाबा चलाते थे। बीती रात परमेंद्र, रवि तथा उनके होटल पर कारीगर विश्वकर्मा कालोनी निवासी मोनू तीनों अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे। जब वे टेंडरी मोड नाके के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे तूड़े से भरे ट्राले ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें