फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन मजदूरों का धरना 24वें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना देते हुए वन मजदूर। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। वन विभाग के मजदूरों का धरना वीरवार को भी 24वें दिन जिला वन मंडल अधिकारी कार्यालय पर जारी रहा। धरने की अध्यक्षता उप प्रधान तारो देवी व संचालन दलबीर ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीनों से वन मजदूरों को वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन डलवाने के लिए काम छोड़कर धरने पर मजबूर होना पड़ता है। जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, तब से मजदूरों, किसानों व मेहनतकश लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मांग की कि चार महीनों से बकाया वेतन का भुगतान किया जाए। सभी वन मजदूरों के हाजिरी कार्ड व पहचान पत्र जारी किए जाए। वरिष्ठता सूची बनाकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। 2018 से लेकर अब तक सभी मजदूरों का एरियर दिया जाए। हटाए गए सभी मजदूरों को काम पर लगाया जाए। कार्यकुशलता के आधार पर कैटेगरी का लाभ दिया जाए। दुर्घटना बीमा जारी किया जाए। सभी मजदूरों को वर्दी भत्ता, औजार व अन्य संसाधन मुहैया करवाए जाएं। वीरवार को दोपहर को बरसात शुरू हो गई थी लेकिन बरसात के बावजूद वन मजूदरों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें