फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन ने मारी बाइक सवार दंपती को टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मालसरी खेड़ा गांव के पास बाइक सवार दंपती कंबाइन की टक्कर लगने से घायल हो गया। हादसे के बाद कंबाइन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने गांगोली में महिला के मायका पक्ष को जानकारी दी। इसके बाद इलाज के लिए पिल्लूखेड़ा ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के कथूरा गांव निवासी पन्नालाल ने बताया कि वह अपनी ससुराल गांगोली में नौ अप्रैल को जा रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी शकुंतला भी उसके साथ बाइक पर थी। जब वह मालसरी खेड़ा गांव के पास कंबाइन को ओवरटेक कर रहा था। इस दौरान कंबाइन चालक ने कट मार दिया। इस कारण उसकी बाइक नीचे गिर गई। जब उसने उठकर पत्नी को संभाला तो वह बेहोश हालात में थी। इस दौरान उसने कंबाइन चालक को सहायता के लिए पुकारा, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसने मामले की जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों को दी। सूचना पर उसका साला वहां पर आया और दोनों को पिल्लूखेड़ा के एक निजी अस्पताल में लेकर गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और कंबाइन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें