फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। रेवाड़ी से बाइक खरीदकर कैथल की डोगरा कॉलोनी में घर जा रहे दो दोस्तों की बाइक को जींद में नरवाना रोड फ्लाईओवर पर पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नरेश फ्लाईओवर के नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान साहिल ने राहगीरों की मदद से नरेश को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कैथल की डोगरा कॉलोनी निवासी साहिल ने बताया कि वह अपने दोस्त नरेश (22) के साथ रेवाड़ी से बाइक खरीदकर ला रहा था। जब वो रात को लगभग साढ़े नौ बजे जींद पहुंचे तो वहां पर आकर वह कैथल फ्लाईओवर का रास्ता भटक गए और नरवाना रोड के फ्लाईओवर पर चले गए। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठा उसका दोस्त नरेश बाइक से उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा और वह खुद फ्लाईओवर के ऊपर ही गिर गया। जब वह उठकर अपने दोस्त नरेश को संभालने के लिए फ्लाईओवर से नीचे गया तो वह गंभीर रूप से घायल मिला। इस दौरान उसने राहगीरों की सहायता से एंबुलेंस को बुलाकर घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें