फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारी प्रथा बंद करने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जताया आभार

विज्ञापन
स्वास्थ्यमंत्री से मुलाकात करते स्वास्थ्य कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल संगठनमंत्री पवन के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से अंबाला में उनके निवास पर सोमवार को मिला। उन्होंने एनएचएम कर्मचारियों का सातवां वेतन लागू करने व आउटसोर्स में ठेकेदारी प्रथा बंद करके निगम बनाकर डीसी रेट लागू करने पर उनका आभार जताया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वत्स एवं प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में अनुबंधित एवं कच्चे कर्मचारियों की लंबे समय से मांग थी कि एनएचएम कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर करके सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण को खत्म करने के लिए ठेका प्रथा बंद करके सीधे विभाग के पेरोल पर लिया जाए। इसको हरियाणा सरकार ने मानकर स्वास्थ्य विभाग के 30000 कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला, संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल किशन धीमान, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज अत्रे, संगठन मंत्री विजय कंबोज, सहसचिव कृष्ण कटारिया, उपाध्यक्ष गौरव सहगल, प्रचार मंत्री दिनेश कौशिक व आउटसोर्स विंग से प्रदेश संयोजक आर्य कुलदीप एवं मनीष कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें