फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर जा रहे सीएम सिक्योरिटी इंस्पेक्टर पर चढ़ा दिया पीछे से ट्रक, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
गोसाई खेड़ा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त बाइक। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जुलाना। जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोसाई खेड़ा गांव के पास रविवार दोपहर एक बजे बाइक पर जा रहे सीएम सिक्योरिटी में तैनात इंस्पेक्टर करेला निवासी जयबीर की बाइक पर पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रक सीधा जयबीर के ऊपर ही चढ़ गया। कुचलने से इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव करेला निवासी 50 वर्षीय जयबीर मुख्यमंत्री हाउस पंचकूला में सिक्योरिटी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वे फिलहाल जींद में विजय नगर में रहते थे। शनिवार देर शाम को वे अपने घर आए थे। रविवार सुबह वे बाइक पर जुलाना में अपने एक परिचित के यहां शादी में शामिल होने गए थे। दोपहर लगभग एक बजे वह जींद लौट रहे थे। जब वह गोसाई खेड़ा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी । ट्रक बाइक पर चढ़ गया। जयबीर की टायरों के नीचे कुलचने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रक के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक जयबीर के भाई राजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जयबीर को सोमवार सुबह ही अपनी ड्यूटी पर पंचकूला जाना था।
वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-समरजीत सिंह, जुलाना थाना प्रभारी
सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल
बीमार मां को दवा दिलाकर लौट रहा था, झांझ के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। रुपगढ़ गांव से बीमार मां कृष्णा को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ला रहे युवक सतीश की बाइक को झांझ गांव के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मां बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर हालत में महिला को पीजीआई भेजा गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर थाना पुलिस को दिए बयान में रुपगढ़ गांव निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह शनिवार देर रात को लगभग नौ बजे अपनी बीमार मां कृष्णा को दवाई दिलवाने के लिए घर से शहर के नागरिक अस्पताल में आ रहा था। जब वह झांझ गांव के नजदीक पहुंचा तो वहां पर पीछे से आ रही एक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह और उसकी मां सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की सहायता से शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी मां की गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि सतीश के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें