फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए : दूसरा ड्रॉ नहीं निकालने से बच्चों का भविष्य अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नियम 134-ए में जिले में अभी लगभग 650 विद्यार्थियों का दाखिला होना बाकी है। लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा 15 जनवरी के बाद दूसरे ड्रॉ को लेकर या फिर दाखिला प्रक्रिया पूरी होने को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए। जिससे बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

15 जनवरी शनिवार को कार्यालय का अवकाश होने के चलते शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सोमवार को नए निर्देश मिलने की उम्मीद थी। लेकिन सोमवार को भी शिक्षा विभाग के निदेशालय द्वारा कोई नए निर्देश नहीं जारी किए गए। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के 37 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें से ज्यादातर स्कूलों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जवाब भेज दिए हैं। स्कूलों द्वारा भेजे गए जवाब में कहा गया है कि इस समय अभिभावक अपने बच्चों को दाखिला देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
अभिभावकों का कहना है कि ज्यादातर विद्यार्थियों को जो स्कूल अलॉट हुए हैं, वह उनके घरों से दूर हैं। इसके चलते ट्रांसपोर्ट खर्च ज्यादा आ रहा है। इसके अलावा कई विद्यार्थी ऐेसे भी हैं, जिनको स्कूल अलॉट हुआ वह स्कूल उन्हें पसंद नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थी दाखिला नहीं ले रहे हैं। वहीं निदेशालय द्वारा भी दाखिला प्रक्रिया समाप्त होने या फिर दूसरा ड्रॉ निकालने को लेकर कोई निर्देश नहीं जारी किए गए हैं। पहले जारी निर्देशानुसार 15 जनवरी तक सभी विद्यार्थियों के दाखिले होने थे। नियम 134-ए के तहत जिले में पास हुए 1915 विद्यार्थी पास हुए थे। इसमें से 15 जनवरी तक 1100 से अधिक विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। जबकि जिले में अभी भी लगभग 650 विद्यार्थियों के दाखिले होने बाकी है। वहीं लगभग 150 विद्यार्थियों के दाखिले रद्द हो चुके हैं।
विज्ञापन

तीन बार बढ़ाई दाखिले की तारीख
गौरतलब है कि 16 दिसंबर को नियम की परीक्षा का परीणाम जारी किया गया था। जिलेभर में 1915 विद्यार्थी पास हुए थे। 24 दिसंबर तक विद्यार्थियों को दाखिला लेने का समय दिया गया था। ज्यादातर निजी स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों को दाखिला नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में निदेशालय ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए 31 दिसंबर तक दाखिले की तारीख को बढ़ा दिया था। इसके बाद सात जनवरी और फिर 15 जनवरी तक दाखिला लेने की तारीख को बढ़ाया गया था। इसके बाद बचे हुए विद्यार्थियों के लिए दूसरा ड्रॉ या फिर दाखिला प्रक्रिया पूरी होने को लेकर कुछ निर्देश नहीं दिए गए।
नहीं आए कोई नए निर्देश
नियम 134-ए की दाखिला तारीख बढ़ने को लेकर या दाखिला प्रक्रिया खत्म करने को लेकर कोई नए निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में अभी कुछ नहीं कह सकते। जिन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। उनमें से ज्यादातर स्कूलों के जवाब आ गए हैं। स्कूलों द्वारा भेजे गए जवाब में कहा गया है कि इस समय अभिभावक अपने बच्चों के स्कूल नहीं बदलना चाहते। इस कारण विद्यार्थी दाखिले नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

- सुशील कुमार जैन, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें