फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 लाख रुपये मिनी बाईपास आरयूबी पर लगेंगे शेड

विज्ञापन
अंडरपास में भरा बारिश का पानी। (फाइल फोटो) - फोटो : Jind
विज्ञापन
बस स्टैंड से रोहतक रोड, भिवानी रोड व हांसी रोड को जोड़ने के लिए बनाए गए अंडरपास में जलभराव की समस्या से आने वाले दिनों में राहत मिल जाएगी। इसके लिए अंडरपास पर शेड लगाए जाएंगे, ताकि बारिश का पानी इसमें नहीं जाए। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग ने 65 लाख रुपये का टेंडर किया। अब ठेकेदार ने यहां काम शुरू करने के लिए सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। अगले सप्ताह में शेड लगाने का काम शुरू हो जाएगा और इसी महीने में यह काम पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल मिनी बाईपास पर बने अंडर से शहर के लोगों को काफी लाभ हो रहा है। इससे पहले लोगों को रोहतक से बस स्टैंड आने के लिए देवीलाल चौक से घूम कर आना पड़ता था। इससे जहां रास्ता लंबा तय करना पड़ता था, वहीं देवीलाल चौके रास्ते में यातायात भी काफी अधिक रहता है। यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अंडरपास लोगों के लिए सुविधा बनी, लेकिन यहां बारिश के दिनों में अकसर पानी भर जाता है। इससे फिर यह रास्ता बंद हो जाता है और फिर से लोगों को उसी पुराने रास्ते से आना-जाना पड़ता है। अब इस समस्या के समाधान के लिए इस पर शेड लगवाए जा रहे हैं।
करीब 200 मीटर पर लगेगा शेड
मिनी बाईपास अंडरपास पर रेलवे लाइन के दोनों ओर करीब 100-100 मीटर शेड लगेगा। इससे बारिश का पानी अंडर पास में नहीं आकर साथ लगती जमीन में चला जाएगा और अंडरपास में जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन

रास्ता बंद करवाएगा लोक निर्माण विभाग
यहां शेड लगाने से पहले लोकनिर्माण विभाग द्वारा रास्ता बंद करवाया जाएगा। इसके लिए लोहे के एंगल लगाए जाएंगे। यहां काम चलेगा, इसके लिए रास्ता बंद किया जाएगा। इसके लिए छुट्टी का दिन या ऐसे दिन को देखा जा रहा है, जिस दिन यातायात कम हो।
विज्ञापन

जल्द शुरू करवाया जाएगा काम
इस परियोजना के लिए टेंडर हो चुका है। यहां काम शुरू होना है। इसके लिए रास्ता बंद किया जाएगा। करीब 15 दिन में शेड लगा दिया जाएगा।
सुलतान सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें