फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में युवा और छात्रों की भूमिका होगी अहम : श्योकंद

विज्ञापन
सुदकैन गांव में आयोजित मीटिंग में भाग लेते सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना। खटकड़ टोल के पास चल रहे किसानों के धरने पर 31 अक्तूबर को होने वाली संयुक्त छात्र, युवा, किसान व मजदूर महापंचायत को लेकर सुदकैन कलां गांव में बैठक हुई। मुख्य वक्ता के तौर पर केयूके स्टूडेंट एसोसिएशन संयोजक एवं पूर्व छात्र नेता कृष्ण श्योकंद पहुंचे।
विज्ञापन

कृष्ण श्योकंद ने कहा कि उचाना के विभिन्न गांवों के दौरे इस महापंचायत को लेकर किए जाएंगे। महापंचायत में बड़े फैसले सभी की सहमति से लिए जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा का जो एजेंडा किसान व मजदूर आंदोलन को लेकर है, उसके अनुरूप ही छात्र व युवा काम करेंगे। श्योकंद ने कहा कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होते, एमएसपी पर कानून केंद्र सरकार नहीं बनाती, यह आंदोलन जारी रहेगा। शांति व संयम से आंदोलन को यूं ही जारी रखेंगे। अब तक जितने आंदोलन हुए हैं, उनमें युवाओं की भूमिका अहम रही है। आंदोलन की जीत में युवा व छात्र की भूमिका को जोड़कर आंदोलन को तेजी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महापंचायत का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक इस आंदोलन को लेकर जाना है और हर बिरादरी की आंदोलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि किसान व मजदूर की कोई जाति नहीं होती। आंदोलन को तोड़ने के लिए कई कोशिश अब तक हुई, लेकिन आंदोलन टूटने की बजाय मजबूत होता गया। सर्दी, गर्मी व बारिश के सब मौसम किसान देख चुके हैं। इस मौके पर कृष्ण श्योकंद, मनीष खटकड़, जयबीर जाखड़, कुलदी, संदीप सुदकैन, प्रसन्न काब्रच्छा, राजेश सुदकैन व राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें