रोहतक रोड पर ठीक की जा रही मिट्टी। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। जुलाई में बारिश के कारण टूटे रोहतक रोड को ठीक करने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। इसके लिए शनिवार से मिट्टी को जमाया गया। इस काम के तहत अब रोहतक रोड अनाज मंडी के पास बचे हुए टुकड़े को भी दोबारा बनाया जाएगा।
परियोजना के तहत देवीलाल चौक से रोहतक रोड की तरफ एक किलोमीटर से ज्यादा सड़क का निर्माण दोबारा किया जाएगा। जून महीने में यहां सड़क बना दी गई थी, लेकिन बारिश के कारण पूरी सड़क धंस गई। इसकी जांच विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी के साथ-साथ प्रशासनिक कमेटी भी कर रही है। अब जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद द्वारा लिखित में दिया गया है कि उनका कोई काम बाकी नहीं है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग द्वारा काम शुरू किया गया है।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अरुण खुराना ने बताया कि रोहतक रोड को ठीक किया जा रहा है। मिट्टी का अच्छे से जमाव कर सड़क बनाई जाएगी। रोहतक रोड की तरफ से जो टुकड़ा बचा हुआ था, वहां भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।