फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 604 लोगों की मिली रिपोर्ट, सिर्फ 14 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण के केस अब कम होते जा रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 604 रिपोर्ट मिली, जिनमें सिर्फ 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 32 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। राहत की बात यह है कि संक्रमण के मामले में जिले की रिकवरी दर ज्यादा है। इस समय केवल 78 केस ही एक्टिव हैं। वहीं जुलाना और सीएचसी कंडेला के तहत आने वाले गांव कोरोना से पूरी तरह से मुक्त हो चुके हैं। इन गांवों में कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 440654 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 24248 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और 550 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। 23620 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। विभाग को अभी भी 196 रिपोर्ट का इंतजार है और 341 लोगों को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।
विज्ञापन

रिकवरी रेट बढ़ कर पहुंचा 97.41 प्रतिशत
जिले का रिकवरी रेट जहां 95 से 96 प्रतिशत के बीच चल रहा था वो अब बढ़ कर 97.41 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 2.27 बनी हुई है। पॉजिटिविटी रेट 5.50 प्रतिशत है। जिला में 54 केस ग्रामीण तथा 24 कोरोना संक्रमित के मामले शहरी क्षेत्र से हैं। विभाग को जो 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं उनमें गांव गांगोली की 21 वर्षीय महिला, राजकीय विद्यालय अमरगढ़ का 17 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय किशोर, अमरगढ़ का 32 वर्षीय पुरुष, लोको कॉलोनी की 28 वर्षीय महिला, खांडा का 32 वर्षीय पुरुष, पडाना का 22 वर्षीय युवक, उचाना मंडी का 42 वर्षीय युवक, खरकभूरा की 16 वर्षीय किशोरी, छात्तर का 80 वर्षीय वृद्ध, दबलैन का 19 वर्षीय युवक, कुचराना कलां का 30 वर्षीय व्यक्ति, जींद की 40 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक शामिल हैं। यह जानकारीकोरोना के नोडल अधिकारी डा. पालेराम ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना नियमों को अपनाएं। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें व अस्पताल द्वारा दी जा रही हिदायतों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें