फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के चिकित्सक के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के एक सरकारी चिकित्सक के खिलाफ दिल्ली के हौजखास थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। 32 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हौजखास थाना में दी शिकायत में युवती ने कहा कि वह दिल्ली के एक अस्पताल में अपनी मां का इलाज करवाने गई थी। वहां पर इंटर्नशिप कर रहे चिकित्सक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद चिकित्सक उसको संदेश भेजने लगा। युवती ने कहा कि आरोपी चिकित्सक ने उसके घर भी आना-जाना शुरू कर दिया। उससे शादी का वादा भी किया। इसके चलते चिकित्सक ने उससे शारीरिक संबंध बनाया। यह सिलसिला छह साल तक चलता रहा। युवती ने कहा कि इसके बाद आरोपी चिकित्सक ने उसे अपनी मां से मिलवाया और नवंबर 2019 में रिश्ता पक्का हो गया। मार्च 2020 को कोर्ट मैरिज करने की तारीख तय हो गई। अब चिकित्सक किसी दूसरी लड़की से रिश्ता पक्का कर लिया है। युवती ने कहा कि जब उसे इस बारे में पता चला तो चिकित्सक ने कहा कि वह दूसरी लड़की से रिश्ता तोड़ देगा। लड़की ने आरोप लगाया कि 29 अगस्त 2021 को आरोपी चिकित्सक ने अपने भाई व पिता को उसके घर भेजकर रिश्ता तोड़ दिया और शगुन में दिया गया सामान भी लौटा दिया। इस पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चिकित्सक दरयिावाला स्वास्थ्य केंद्र में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें