फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को हुई तेज बारिश ने गर्मी से दिलवाई राहत, अब 29 मई तक शुष्क रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार रात को जिले भर में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। नरवाना खंड में सर्वाधिक 42 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 पहुंच गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। 29 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।
विज्ञापन

रविवार रात के बाद सोमवार को दिन भर मौसम साफ रहा, लेकिन सोमवार शाम को फिर से मौसम में बदलाव आया और जिले भर में तेज बारिश हुई। कुछ स्थानों ओले भी पड़े। तेज बारिश व तूफान से जिले भर कई स्थानों पर बिजली के पोल व पेड़ गिर गए। इससे बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। कई फीडर पर रात भर बिजली गुल रही थी मंगलवार सुबह यह शुरू हुई।
सुबह बिजली निगम ने बिजली आपूर्ति सुचारू करने का काम शुरू कर दिया। इसके अलावा तेज आंधी के कारण होर्डिंग, फ्लैक्स उखड़ कर सडकों पर जा गिरे। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। जिले में औसतन 23.14 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
खंड बारिश एमएम
नरवाना 42
जींद 27.4
सफीदों 18
अलेवा 18
जुलाना 19
उचाना 22
पिल्लूखेडा 16
बॉक्स
बिजली के 325 खंभे और10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
बिजली निगम के अनुसार दो दिन तक आई आंधी व तूफान में जिले में 325 बिजली के खंभे और 10 ट्रांसफार्मर गिर गए। काफी संख्या में पेड़ भी टूट कर बिजली के तारों पर गिरने से परेशानी हुई। तकनीकी टीमें लगातार काम करके आपूर्ति सुचारु कराने में लगी रही।
बॉक्स
भिवानी रोड पर पटला ट्रक
बारिश के कारण सड़कों पर कई जगह पानी जमा हो गया। इसके चले भिवानी रोड पर ट्रक पलट गया। यहां नगर परिषद ने पिछले माह खुदाई कर पाइप दबाई थी। जहां पाइप दबाई थी, बारिश के कारण वहां मिट्टी धंस गई। भिवानी रोड से गुजरते समय ट्रक धंस कर पलट गया, जिसके कारण भिवानी रोड बाधित भी हुआ।
बॉक्स
कपास की बिजाई पूरी करें किसान
इस समय हुई बारिश से हर प्रकार से फायदा होगा। जिन किसानों ने कपास की बिजाई नहीं की है, वे बिजाई कर सकते हैं। इसके साथ ही जो किसान बाजरा की बिजाई करना चाहते हैं, वे भी बिजाई कर सकते हैं। इसके अलावा सब्जियों की फसलों को भी नुकसान हो रहा था, गर्मी कम होने से इनको भी लाभ होगा। अभी किसान धान की पौध के लिए पनीरी की बिजाई नहीं करें।
विज्ञापन

डॉ. राजेश कुमार, कृषि मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, पिंडारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें