फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में कपड़े खरीद रही महिला का पर्स चोरी, सीसीटीवी में दिखी संगिग्ध महिला

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही दुकान में कपड़े खरीद रही महिला का पर्स चोरी करने वाली संदिग्ध महि - फोटो : Jind
विज्ञापन
बाजार से कपड़े खरीदने गई महिला का पर्स एक बुजुर्ग महिला ने चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। राजनगर कॉलोनी निवासी महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बुजुर्ग महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रेखा ने बताया कि वह 26 अगस्त की शाम तांगा चौक स्थित दुकान पर कपड़े खरीदने के लिए गई हुई थी। इस दौरान वह अपना पर्स दुकान के काउंटर पर रखकर कपड़े देखने लगी। इस दौरान वहां पर एक बुजुर्ग महिला आई और काउंटर पर रखा उसका पर्स चोरी कर लिया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रेखा ने बताया कि उसके पर्स में 7500 रुपये, परिजनों के आधार कार्ड व पैन कार्ड थे। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि अज्ञात बुजुर्ग महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें