फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज नहीं मिलने पर किसानों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
जुलाना में बीज के लिए लगी किसानों की भीड़। - फोटो : bureau
विज्ञापन
शनिवार को गेहूं का बीज लेने के लिए दर्जनों किसान जुलाना में स्थित बीज की सरकारी दुकान पर पहुंचे। बीज न मिलने के कारण किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष भी जताया। वहीं दुकान के कर्मचारियों के अनुसार दुकान पर गेहूं के बीज के सिर्फ 50 ही कट्टे थे। जबकि बीज लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे थे। बीज नहीं मिलने पर किसानों ने कृषि विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विभाग ने पुलिस को बुलाकर किसानों को शांत किया। कृषि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में बीज नहीं पहुंचने के कारण किसानों को अब बीज के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। दर्जनों किसान शनिवार को जुलाना में हरियाणा सीड्स कॉरपोरेशन की दुकान पर बीज लेने के लिए पहुंचे। दुकान पर किसानों को देने के लिए सिर्फ 50 बैग ही थे। विभाग द्वारा प्रति किसान दो बैग दिए जा रहे हैं। विभाग के पास महज 50 बैग ही होने के कारण महज 25 किसानों को ही बीज मिल पाया। बाकी अन्य किसानों को बिना बीज के ही बैरंग घर लौटना पड़ा। किसानों का कहना था कि कई एकड़ में उन्हें गेहूं की बिजाई करनी है। पहले बीज लेने आई थे तो विभाग के कर्मचारी कर रहे थे कि गेहूं के बैग का रेट सरकार ने निर्धारित नहीं किया है। रेट निर्धारित करने के बाद ही गेहूं का बीज मिलेगा। मगर गेहूं के बीज का रेट निर्धारित कर दिया गया है तो बीज उन्हें नहीं मिल रहा है। गेहूं की बिजाई का समय है लेकिन बीज उन्हें मिल नहीं रहा है। किसानों ने कृषि विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


28 हजार हेक्टेयर में होती है गेहूं की बिजाई, बैग आए सिर्फ 650
जुलाना में गेहूं की बिजाई करीब 28 हजार हेक्टेयर एरिया में होती है। अब तक हरियाणा सीड्स कॉरपोरेशन में गेहूं के बीज के केवल 650 कट्टे ही आए हैं। यह कट्टे भी किसान ले जा चुके हैं। कृषि विभाग की गेहूं की पैदावार बढ़ाने के लिए चलाई जा रही मुहिम अच्छी क्वालिटी की बीज किसान बिजाई करे मात्र ढकोसला साबित हो रही है। बीज नहीं मिलने के कारण किसान घर के गेहूं की बीज के रूप में बिजाई करने लगे हैं।
उच्च अधिकारियों को कराया अवगत
गेहूं की बीज समाप्त हो चुका है। शनिवार को सिर्फ 50 ही बैग गेहूं के बीज के बचे थे। वह भी प्रति किसान दो बैग किसानों दे दिए हैं। उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया जा चुका है। - महाबीर, मार्केटिंग सहायक, हरियाणा सीड्स कॉरपोरेशन जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें