फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सटेंशन लेक्चरर्स के समर्थन में आए विद्यार्थी संगठन

Fri, 24 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
कॉलेज के बाहर नारेबाजी करते एक्सटेंशन लेक्चरर। - फोटो : jind
विज्ञापन
लेक्चरर एसोसिएशन को अब अन्य शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थी संगठनों का भी साथ मिलने लगा है। कक्षाएं नहीं लगने कारण अब एसएफआई ने 27 फरवरी को हड़ताल करने का फैसला लिया है।  जिले के अधिकतर सरकारी कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से एक्सटेंशन लेक्चरर्स के सहारे चल रही है। सभी कॉलेजों में 50 प्रतिशत से अधिक कक्षाओं को एक्सटेंशन लेक्चरर पढ़ा रहे हैं। ऐसे में कक्षाएं नहीं लगने से छात्र संगठन शिक्षकों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। एसएफआई के जिला सचिव सागर ने कहा कि एक्सटेंशन लेक्चरर के हड़ताल पर चले जाने के बाद सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई की स्थिति नहीं बची है। इस कारण 27 फरवरी को सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को एक्सटेंशन लेक्चरर एसोसिएशन ने राजकीय कॉलेज के बाहर धरना जारी रखा। 
विज्ञापन


एक्सटेंशन लेक्चरर्स के सहारे हैं कक्षाएं
कॉलेज                    नियमित शिक्षक            एक्सटेंशन लेक्चरर
राजकीय महिला कॉलेज जींद    15                65
राजकीय पीजी कॉलेज        37                90
केएम कॉलेज नरवाना        20                72
राजकीय कॉलेज जुलाना        12                09
सफीदों महिला कॉलेज        13                20
सफीदों राजकीय कॉलेज        15                45

सर्व कर्मचारी संघ ने किया समर्थन
सर्व कर्मचारी संघ ने भी एक्सटेंशन लेक्चरर की हड़ताल का समर्थन करते हुए भूख-हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया। शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल, वित्त सचिव सतीश शर्मा व संगठन सचिव ईश्वर ठाकुर ने समर्थन पत्र सौंपा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें