फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: होटलों में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस ने गोहाना रोड स्थित मिलन और मधुर होटल पर छापा मारकर दो महिलाओं सहित 4 लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। दोनों होटलों में काफी समय से वेश्यावृत्ति का धंधा करवाया जा रहा था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने होटल मालिक सहित छह लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली थी कि गोहाना रोड के मधुर तथा मिलन होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। होटल में बाहर से महिलाएं लाई गई हैं। सूचना के आधार पर महिला थाना तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों होटलों पर छापा मारकर कार्रवाई की तो वहां पर दो कमरों में दो महिलाएं और दो व्यक्तियों को आपत्तिजनक हालात में पाया गया, जिस पर पुलिस ने महिलाओं और उनके साथ पकड़े गए व्यक्तियों तथा होटल मालिकों को काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान डिफेंस कॉलोनी निवासी मधुर होटल मालिक हनी कुंडू, मिलन होटल मालिक नवीन, दरियावाला गांव निवासी अमित, शहर की ही एक काॅलोनी की महिला और दूसरी महिला की पहचान पिल्लूखेड़ा थाना इलाके के एक गांव निवासी तथा मोरखी निवासी सिंधु के तौर पर हुई।

दोनों होटलों पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
गोहाना रोड स्थित मधुर और मिलन होटल पर पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने छापे के दौरान पहले भी कई जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। उस समय भी सिविल लाइन थाना पुलिस ने होटल मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन उसके बावजूद भी इन होटलों में वेश्यावृत्ति का धंधा करवाया जा रहा है। शहर और बाहर से महिलाएं लाई जाती हैं और उनसे वेश्यावृत्ति का धंधा करवाया जाता है।
विज्ञापन

कोट
मधुर और मिलने होटल में वेश्यावृत्ति करते चार लोगों सहित होटल मालिक को भी काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति तथा महिलाएं जिले के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने महिला थाना प्रभारी की शिकायत पर पकड़ी गई दोनों महिलाओं तथा चार पुरुषों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-बलवान सिंह, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें