फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के छह सहायक उप निरीक्षक व 16 मुख्य सिपाही किए पदोन्नत

विज्ञापन
आत्माराम को उपनिरीक्षक बनने पर स्टार लगाकर बधाई देते एसपी व डीएसपी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पुलिस विभाग जींद में छह सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक व 16 मुख्य सिपाही को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने स्टार लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिले में तैनात ईश्वर सिंह, राजेश कु मार, वीरेंद्र सिंह, आत्माराम, नरेश कु मार व रमेश को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। जिले के 16 हवलदारों के कंधे पर स्टार लगाते हुए उन्हें सहायक उपनिरीक्षक की पदोन्नति दी गई। जिसमें सुरेंद्र, महिपाल, रमेश, राजेश, सुरेश, जयवीर, राजेश कुमार, संजय, पवन कुमार, राजेंद्र, जयवीर सिंह, रोशन लाल, अनिल, मुकेश, विनोद व विनय कु मार शामिल रहे। एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाते हुए कहा कि अब तुम्हारे कंधों पर जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आप सभी की भागीदारी बहुत महत्व रखती है। पदोन्नति के बाद ईमानदारी और समझदारी के साथ ड्यूटी करनी होगी व जनता के साथ बेहतर तालमेल व मधुर संबंध स्थापित करें, ताकि पुलिस की छवि और अधिक बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें