फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा में किराना की 2 दुकानों पर दी दबिश

विज्ञापन
दुकान से खाद्य पदार्थों की सैंपल लेती विभाग की टीम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
फूड एवं सेफ्टी विभाग की टीम ने वीरवार को पिल्लूखेड़ा में दबिश दी। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। जब दुकानदारों को पता चला कि कस्बे में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं तो कुछ दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके निकल गए। फूड एवं सेफ्टी विभाग के अधिकारी डॉ. भवन सिंह तथा डीओ डॉ. ओमकुमार की संयुक्त टीम ने पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने के लिए दबिश दी।
विज्ञापन

विभाग को कई बार पिल्लूखेड़ा से बिना गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बेचने की शिकायतें मिल रही थी। डॉ. भवर सिंह व डॉ. ओमकुमार ने संदीप किराना स्टोर व बारू किराना स्टोर से देसी घी, मिर्च व हल्दी के सैंपल लिए। अधिकारियों ने कहा कि सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगा। डॉ. भवर सिंह ने कहा कि उनका जांच का उद्देश्य मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार खाद्य पदार्थों के विभाग से लाइसेंस जरूर बनवाएं। डॉ. भंवर सिंह ने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वीरवार को हुई इस कार्रवाई से कई दुकानदार अपने शटर गिराकर भागते नजर आए। इस दौरान मनोज कुमार, प्रदीप व रामभाग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें