फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के राजनीतिक जीवन में 50 साल पूरे होने पर आज होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के राजनीतिक, सार्वजनिक जीवन के 50 साल पूरे होने व उनके जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को जन सरोकार संघर्ष लगातार कार्यक्रम किया जा जाएगा। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। वहीं बीरेंद्र सिंह के बेटे व हिसार लोकसभा से सांसद बृजेंद्र सिंह व पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज को सह संयोजक बनाया गया है। सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा चिट्टी लिख कर समारोह का न्योता दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन सज्जन सिंह ने बताया कि राजीव गांधी महाविद्यालय के पास कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। हाईवे पर बाबा की जोहड़ी के पास वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। करीब दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों पर फूलों की बारिश भी करवाई जाएगी। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए युवाओं की टीम बनाकर ड्यूटी लगाई गई है।
सांसद ने लिया सभा स्थल का जायजा
सांसद बृजेंद्र सिंह ने मंच, सभा स्थल सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है। इसके लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के ज्यादातर नेताओं और अन्य समाज के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से काम करने वाले सभी राजनीतिक, गैर राजनीतिक और सामाजिक लोगों को इस आयोजन में बुलाया गया है।
विज्ञापन

उचाना ब्लॉक समिति से केंद्रीय मंत्री तक का तय किया सफर
सांसद बृजेंद्र सिंह बताया कि चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पहला विधानसभा चुनाव 1972 में नरवाना से लड़ा जब उचाना हलका नहीं होता था। इसमें वे हार गए और इसके बाद उचाना ब्लॉक समिति के सदस्य बने। 1977 में उचाना विधानसभा से विधायक बने। कार्यक्रम में आने के लिए 250 वरिष्ठ नेताओं को फोन किए गए हैं तो 1200 से 1400 चिट्ठियां निमंत्रण के रूप में लिखी गई है। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल सहित देश की सभी राजनीति पार्टियों के नेताओं का निमंत्रण भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें