फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: झमोला की पायल से सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री

Sat, 28 May 2022 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

कोरोना काल में परिवार को खो चुके बच्चों से 30 को संवाद होगा। जिले के चार बच्चे संवाद के लिए चयनित हुए हैं। तीन के नाबालिग होने की वजह से सिर्फ एक से ही संवाद संभव है। 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के दौरान अपने माता-पिता को खो देने वाले जींद जिले के चार बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को सीधा संवाद करेंगे। चार बच्चे नाबालिग है इसलिए संभावना है कि प्रधानमंत्री सिर्फ गांव झमोला की पायल से ही बात करेंगे। उधर पीएम से बात करने का मौका मिलने पर पॉयल बहुत खुश है।

विज्ञापन

डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री 30 मई को देश भर से ऐसे बच्चों से बातचीत करेंगे जो अपने माता पिता को खो चुके हैं। इनमें जींद जिले की बेटी पायल भी है। पायल से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए सुबह 9:45 बजे सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए मुख्यालय स्तर पर जिला प्रशासन की और से विशेष व्यवस्था की गई है।
 

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के लिए चयनित पायल बेहद खुश है। झमोला गांव निवासी पायल ने बताया कि करीब दो साल पहले माता-पिता के निधन के बाद वह और उनके दो भाई काफी निराश थे, हालांकि परिवार के लोगों ने हमेशा हौसला बढ़ाया। उसे जब पता चला कि प्रधानमंत्री से उन्हें सीधे संवाद का मौका मिलेगा तभी से वह बेहद खुश है उसे यकीन नही हो रहा कि प्रधानमंत्री उससे बात करेंगे।

 

पायल ने बताया कि वह प्रधानमंत्री से समाज में भेदभाव को समाप्त करने की मांग करेंगी। विशेष कर लड़कियों के प्रति होने वाले भेदभाव पर रोक लगे। पायल ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी हुई है। वह भविष्य में वह समाज सेवक बनना चाहती है।

 

पायल के अनुसार वह भी अनाथ बच्चों के लिए काम करेंगी। पायल का बड़ा भाई आईटीआई कर रहा है, जबकि छोटा भाई आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। उन्हें करीब एक महीना पहले ही इसकी सूचना प्रशासन द्वारा दी गई थी। प्रधानमंत्री से बातचीत करने का मौका किसी सपने से कम नहीं है।

विज्ञापन

 

सपना पूरा होने की उम्मीद
पायल के अनुसार माता-पिता की मौत के बाद भविष्य अंधकारमय लग रहा था, लेकिन जिस प्रकार सरकार ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, अब लगता है कि सभी सपने पूरे हो जाएंगी। पायल के अनुसार इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें