फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी धर्मेंद्र की निशानदेही पर पुलिस जुटा रही रेकी करने वालों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। फरार चल रहे ठेकेदार के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी गिरफ्तार धर्मेंद्र पहलवान की निशानदेही पर जांच कर रही है। पुलिस पिछले 15 दिनों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हत्या से पहले 15 दिनों तक रेकी करने वालों की जानकारी जुटाई जा सके। उनकी पहचान कर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

हालांकि धर्मेंद्र पहलवान की गिरफ्तारी के दो दिनों बाद पुलिस को उनकी निशानदेही पर कुछ खास हाथ नहीं लगा है। हालांकि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने के आरोपियों की संख्या बढ़ने की भी पुलिस को उम्मीद है। अब तक आरोपी की निशानदेही पर एसआईटी की टीम इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। इस हत्याकांड में कितने लोग शामिल थे, शूटर कहां से आए और वारदात के बाद कहां जाकर छिपे पुलिस इस सवालों के जवाब खोज रही है। इसके अलावा हत्या से पहले कितने लोगों ने घर के बाहर कितने दिनों पहले रेकी शुरू की थी इन सवालों का जवाब अब धर्मेंद्र पहलवान की निशानदेही पर ही पुलिस को मिलेगा। इस मामले में एसआईटी की तीन टीमों के अलावा एक टीम आउटर की काम कर रही है, ताकि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले को उजागर किया जा सके।
वारदात के बाद तीनों बदमाश दो बाइक पर हुए फरार
ठेकेदार की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे तीन आरोपियों के अलावा मौके पर अन्य दो आरोपी और थे। वो ठेकेदार की हत्या के बाद तीनों शूटरों को अलग-अलग बाइक पर बैठाकर फरार हुए। पुलिस को इन दोनों बाइक चालकों की भी तलाश है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की निशानदेही पर कर रही काम
एसआईटी इंचार्ज एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि ठेकेदार की हत्या को अंजाम देने के लिए कितने दिन पहले साजिश बनी, इसमें कितने लोग शामिल थे, शूटर कहां से लाए गए इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर ही है। इसमें जांच के बाद कई बड़े खुलासे होंगे। इन मामलों की जांच फिलहाल आरोपी की निशानदेही के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें