फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दवा विक्रेता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
पोली गांव के पास पड़ी बाइक व मौके पर खड़े लोग। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जुलाना। गांव पोली के पास वीरवार शाम को जींद-रोहतक मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार शाम को रोहतक निवासी अनिल (45) बाइक पर जींद से वापस रोहतक जा रहा था। जब वह पोली गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। अनिल दवा विक्रेता का काम करता था। पुलिस ने उसके भाई प्रवीन कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें